मुफ्तीगंज : गरीबों की मदद सबसे बड़ा धर्म : जगदीश राय


मुफ्तीगंज, जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के राजेपुर गांव में सोमवार को समाजसेवी शोभनाथ सिंह की धर्मपत्नी स्व. चंदज्योति सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान 100 गरीबों को कंबल के साथ टोपा व मोजा दिया गया। इलाके के विभिन्न स्कूलों से चयनित 15 गरीब मेधावी बच्चों को स्कूल बैग व स्टेशनरी भी वितरित किया गया।





कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। ऐसे जरूरतमन्दों की मदद कर पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। इस परिवार ने 20 पुरोहितों व गुरुजनों को शाल भेंट कर उनका सम्मान किया।





इंजीनियर मनोज सिंह ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर गरीब मेधावी बच्चों के शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प लिया। इससे पूर्व अतिथियों ने स्व. चंदज्योति सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। संचालन बलिया वाले पंडित विक्रमादित्य मिश्र ने किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी, सरोज सिंह, अजीत सिंह, लोकनाथ सिंह, मेवालाल यादव, जयप्रकाश राय, मुन्नालाल यादव, महाबल यादव, चन्द्रधर शुक्ल, बुद्धिप्रकाश तिवारी, नंदलाल आदि उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534