Adsense

केराकत : आवारा पशु किसानों की पूरी फसल खा रहे हैं इसकी जिम्मेदार योगी सरकार : लल्लू


जौनपुर। किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आगमन हुआ। केराकत पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मुफ्तीगंज ब्लॉक के रामपुर गांव में प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने किसानों घर—घर जा जाकर किसान मांग पत्र भरवाया और किसानों की समस्या को सुन कर उनकी आवाज को प्रदेश और संसद तक आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आवारा पशु किसानों की पूरी फसल खा रहे हैं इसकी जिम्मेदार योगी सरकार है। प्रदेश सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए।





इस मौके पर उनके साथ प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, शहर अध्यक्ष सौरभ शुक्ला, वीर बहादुर, विक्रम सिंह, आजम जैदी, राजेश गौतम, राणा सिंह, नीरज राय, विशाल सिंह हुकुम, पिंटू सिंह, मुफ्ती हाशिम, शैलेंद्र सिंह, हसन मेहंदी, महिला जिलाध्यक्ष चित्रलेखा सिंह, हाजी वक्कास, सभासद अबूजर शेख, सभासद राम अवतार, पंकज सोनकर, बिलाल नदीम, सुरूर अहमद आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।


Post a Comment

0 Comments