जौनपुर : साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा प्रदत्त पुलिस बूथ का हुआ उद्घाटन


जौनपुर। नगर के सुतहट्टी चौराहा पर साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा प्रदत्त पुलिस बूथ का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डा. अनिल कुमार पांडेय ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डा. पाण्डेय ने कहा कि जौनपुर पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर है और रहेगी। जनहित की समस्याओं का निस्तारण तत्काल किया जाएगा।





कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र नाथ मिश्र ने नगर के व्यस्तम सुतहट्टी चौराहे पर पुलिस पिकेट ड्यूटी में कार्यरत पुलिसकर्मियों के लिये पुलिस बूथ की व्यवस्था हेतु साहू कल्याण समिति की प्रशंसा किया। इस दौरान अति विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय, भंडारी चौकी प्रभारी रामजन्म यादव मौजूद रहे। साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक ऋषि देव गुप्ता, अरविंद बैंकर, महामंत्री संजय गुप्ता एडवोकेट, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।





इस अवसर पर डा. मिशोरी लाल गुप्त, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, रमेश गुप्त इंजीनियर, जगदीश गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्त, शिव कुमार साहू, राजेश चंद्र गुप्त पत्रकार, अनूप कुमार साहू, कृष्ण गोपाल गुप्त, अशोक साहू, योगेश साहू, अर्पित साहू, दीपक गुप्ता सहित अनाज व्यापार संघ एवं मार्निंग वाकर्स क्लब के तमाम लोग उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534