जौनपुर : प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन ने किया शोक सभा


जौनपुर। जौनपुर प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन की एक शोक सभा बैठक संस्थाध्यक्ष तीर्थराज गुप्त के आवास पर सम्पन्न हुयी। संगठन के संरक्षक संजय साहू के पिताजी सुरेश चन्द्र गुप्ता उम्र 75 वर्ष का लम्बी बीमारी के बाद 6 फरवरी गुरुवार को लखनऊ स्थित आवास पर हो गया था। शोक सभा में स्व. सुरेश चन्द्र के व्यक्तित्व पर लोगों ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।





अध्यक्ष तीर्थराज गुप्त ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. सुरेश चन्द्र गुप्त का व्यक्तित्व के सरल, मृदुल एवं एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।अमरनाथ गुप्त, संरक्षक मज़हर आशिफ, इन्दू सिंह एवं संतोष सिंह ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगठन के महामंत्री शोक सभा का संचालन करते हुए कहा कि जनपद में प्रिंटिंग क्षेत्र के एक महागुरु को खो दिया है जो जनपद की अपूर्तिनीय क्षति है। कोषाध्यक्ष शशिधर चैहान व मीडिया प्रभारी आकिब अहमद ने अपने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रिंटिंग के पितामह एक नेकदिल इंशान थे इनके निधन से प्रिंटिंग समाज हतप्रभ है। अन्त में दो मिनट का मौन व्रत रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया।





शोक सभा में इन्द्रनारायण सिंह इन्दू, संतोष कुमार सिंह, राम पाल सिंह, मो. जफर, कवि जायसवाल, कुंजलाल चैहान, ओम प्रकाश मिश्रा, सै. समूद मेंहदी, शशिधर चैहान, राकेश सिंह, मोहन शुक्ला, अजय गुप्ता, आशुतोष उपाध्याय, मो. जावेद, ओम प्रकाश गुप्ता, लड्डू मिस्त्री, शशिधर चैहान, सुशील श्रीवास्तव, विवेक मौर्य सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534