Jaunpur : छेड़खानी करने वाले शोहदों को युवतियों ने की पिटाई


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर उस समय हंगामा मच गया जब शोहदों के आतंक से आजिज आकर युवतियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी है।





बताते हैं कि सद्भावना पुल से कुछ लड़कियां जेसीज चौराहे पर जाने के लिए एक आटो रिक्शा पर बैठी। इसी दौरान कुछ शोहदो ने उनका न सिर्फ वहां तक पीछा किया बल्कि उनके साथ रास्ते भर छेड़खानी और बदतमीजी भी की। इस घटना की जानकारी आटो में सवार एक युवती ने अपनी बहन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मेनका सिंह को दी।





यह जानकारी मिलते ही मेनका सिंह जेसीज चौराहे पर बाइक से पहुंच गयीं और बाइक खड़ी कर उन्होंने आटो रिक्शा का इंतजार किया तो उन्होंने भी शोहदों को छेड़खानी करते हुए देखा। आटो से उतरती युवतियों में भय था और घटना को भाप मेनका सिंह ने वहीं पर उन्हीं लड़कियों से उन शोहदों को थप्पड़ लगवाएं। इस संबंध में मेनका सिंह ने बताया कि ऐसा करने से दबंग शोहदों को दोबारा ऐसी हरकत करने पर कई बार सोचना पड़ेगा।





इस संबंध में एसपी सिटी ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। उनके साथ जो हुआ वैसा ही होना चाहिए था।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534