Sarpatahan : शौच के लिए गयी किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म


सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजन द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।





घटना 27 जनवरी की बतायी जा रही है, जिसमें शाम को घर से शौच के लिए गई किशोरी के साथ गांव के हीं युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। घटना के पांच दिन बीत जाने पर पीड़िता के परिजनों द्वारा गांव के हीं जाबिर पुत्र मुस्ताक के ऊपर दुराचार का आरोप लगाते हुए थाने पर लिखित तहरीर दी गई। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534