- एमएलसी बृजेश सिंह ने जनसम्पर्क कर मांगा समर्थन
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू ने मल्हनी उपचुनाव में जनसम्पर्क कर मल्हनी विधानसभा के उपचुनाव में पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जीतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्हनी विधानसभा क्षेत्र का विकास ठप हो गया है। एक मात्र पूर्व सांसद धनंजय सिंह प्रत्याशी हैं जो हमेशा क्षेत्र के विकास एवं जनता के दुख दर्द में हमेशा शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपना बहुमूल्य मत देकर पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मल्हनी उपचुनाव में सदन में पहुंचाने का काम करती है तो उसका ऋण क्षेत्र का विकास कर उतारने की पूरी कोशिश की जाएगी। धनंजय सिंह हमेशा जाति व धर्म से ऊपर उठकर मूल्यों की राजनीति करने में विश्वास रखते हैं और इसी विश्वास के साथ जनता के बीच में जा रहे हैं। इस बार मल्हनी की जनता उनको स्वयं चुनाव लड़ा रही है और उन्हें हर हाल में जीताकर सदन में भेजने के लिए जुटी हुई है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3lMuunq