लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया यूएनओ दिवस | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा रविवार की रात में लायन्स क्लब के सचिवालय में संयुक्त राष्ट्र यूएनओ दिवस मनाया गया। संस्थाध्यक्ष सोना बैंकर ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के भयानक दौर के पश्चात विश्व शांति की स्थापना के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र पर 50 देशों के हस्ताक्षर होने के साथ हुई तथा 1948 से संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस मनाने की घोषणा हुई। इसका उद्देश्य राष्ट्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करना हैं जहाँ आकर वह अपने मतभेदों को सुलझा सके व विश्व को ज़्यादा से ज़्यादा बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हो सके।

मुख्य अतिथि मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र दिवस लोगों को इस संस्थान के उद्देश्य, महत्व एवं उपलब्धि की जानकारी देने के लिए मनाया जाता है। ये संस्थान विश्व में शान्ति, सौहार्द, मानव अधिकार की रक्षा, तथा सामाजिक विकास को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र 193 देशों में है और लायन्स क्लब 210 देशों में है। संयुक्त राष्ट्र का एनजीओ से संबंधित पूरा चार्टर लायंस क्लब इन्टरनेशनल ने लिखा है, और संयुक्त राष्ट्र में एक स्थाई वोट करने का अधिकार लायन्स क्लब को प्राप्त है, ये प्रत्येक लायन्स सदस्य के लिए बड़े ही गर्व की बात है। 

उन्होंने कहा कि इस संस्था की संरचन में आम सभा, सुरक्षा परिषद, अंतरराष्ट्रीय कानून को सुविधाजनक बनाने के सहयोग, अन्तर्राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, मानव अधिकार और वि·ा शांति,  अंतर्राष्ट्रीय सचिवालय और अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय आदि सम्मिलित है। 
लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने मनाया यूएनओ दिवस | #NayaSaberaNetwork


संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया तथा सचिव अनिल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लायनेस अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, रीज़न चेयरमैन अशोक मौर्य, ज़ोन चेयरमैन राम कुमार साहू, डा मदन मोहन वर्मा, अभिषेक बैंकर, राकेश श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शत्रुघ्न मौर्य, शकील अहमद, अरूण त्रिपाठी, महेन्द्र सेठ, राजेन्द्र कपूर, सोमेश्वर केसरवानी, संजय केडिया, परमजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad - Happy Dussehra : 20% OFF On Dussehra Special | Order Now 9519149797 | Pizza Paradise : Wazidpur Tiraha Jaunpur*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3mrKxrh
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534