छठ गीत 'छठ पूजा इन लंदन' रिलीज होते ही हुआ वायरल

ब्रिटिश और भारतीय कलाकारों को लेकर बना भव्य छठ गीत यशी फिल्म्स से हुआ रिलीज़
ब्रिटिश और भारतीय कलाकारों पर लंदन में फिल्माया गया है छठ गीत 'छठ पूजा इन लंदन'





लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा इस बार सात समुंदर पार ब्रिटेन तक पहुंच गई है इसलिए इस बार छठी मईया को समर्पित निर्देशक सह यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के कंटेंट हेड कुमार सौरव सिन्हा का रिलीज़ हुआ छठ गीत 'छठ पूजा इन लंदन' इस साल का सबसे महंगा गीत है, जिसके वीडियो का निर्देशन कुमार सौरव सिन्हा ने ब्रिटिश और भारतीय अभिनेताओं के साथ मिलकर लंदन में शूट किया है। यह यशी फिल्मस के ऑफिशियल चैनल से 15 नवम्बर को रिलीज हुआ है और रिलीज़ होते ही यह खूब देखा जा रहा है।





छठ पूजा इन लंदन




यह छठ गीत काफी मार्मिक और हृदय स्पर्शी है। इस वीडियो में ब्रिटिश अभिनेता सैमी जोनास हेनी नज़र आ रहे हैं, जो विभिन्न हाई बजट फिल्मों जैसे वेलकम टू न्यूयॉर्क, हाई एंड यारियां में काम कर चुके हैं। परिणीति चोपड़ा अभिनीत उनकी आगामी नेटफ्लिक्स फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' है। वहीं, फीमेल लीड में सोनम नानवानी है, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों जैसे अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "गोल्ड", अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" और "खिदो खुंडी" में रणजीत बावा और मैंडी तखर के साथ काम कर चुकी हैं। इस गाने में दिग्गज अभिनेता पदम सिंह भी हैं, जो खाकी और लीजेंड ऑफ भगत सिंह में नज़र आ चुके हैं साथ ही कई भोजपुरी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।






https://youtu.be/dX0Kou5ZDQ8




गौरतलब है कि इस बार, कुमार सौरव सिन्हा ने अब तक का सबसे महंगा भक्ति संगीत वीडियो का निर्देशन किया है। छठ पर्व बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश और नेपाल में व्यापक रूप से मनाया जाता है। छठ पूजा सूर्य देव और षष्ठी देवी (छठी मैया) की पूजा है। इस बारे में कुमार सौरव ने बताया कि छठ पूजा हमें अपनी जड़ों से जोड़ती है। यह सबसे अधिक पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक त्योहारों में से एक है जो प्रकृति संरक्षण्ड का संदेश फैलाता है। छठ पूजा के दिन, सभी भक्त जाति, रंग या सामाजिक स्थिति के किसी भी भेद के बिना, गंगा नदी के तट पर इकट्ठा होते हैं और सूर्य देव को प्रसाद अर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि “लंदन में छठ पूजा यह दिखाने का प्रयास है कि इंग्लैंड में रहने वाले भारतीय इसे कैसे मनाते हैं। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक ब्रिटिश पति अपनी भारतीय पत्नी की संस्कृति को अपनाता है और छठ पूजा मनाता है। यह वीडियो विभिन्न संस्कृतियों को एकजुट करेगा और दोनों देशों को करीब लाएगा ”। वहीं इसको लेकर यशी फिल्म्स के निर्माता अभय सिन्हा ने कहा, "हम हमेशा ऐसा कंटेंट बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो एक सामाजिक संदेश लाए।"





छठ पूजा इन लंदन




बता दें कि कुमार सौरव सिन्हा, हॉलीवुड में विभिन्न बड़ी फिल्म परियोजनाओं और अमेरिकी ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी),डिज्नी जैसी कुछ बड़ी फिल्मों की परियोजनाओं पर काम करने के बाद, अब भोजपुरी फिल्म उद्योग में क्रांति लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे पवन सिंह, रितेश पांडे जैसे भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ भी काम कर चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने भोजपुरी का सबसे महंगा म्यूजिकल वीडियो दुबई में शूट किया था और अब छठ पूजा के अवसर पर गीत छठ पूजा इन लंदन एक इंटरनेशनल गीत लेकर आए हैं। जो यशी फिल्म्स से यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसमें संगीत गोविंद ओझा और पंकज तिवारी का है। गीत में अन्वेषा की मधुर आवाज है जो गोलमाल रिटर्न्स, प्रेम रतन धन पायो जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जानी जाती है। इस वीडियो के अंत में एक खूबसूरत संदेश भी लिखा हुआ आता है





"घर हो या समुंदर पार, मनाए हर कोई छठ पूजा का ये पावन त्यौहार"
उल्लेखनीय है कि पटना बिहार के रहने वाले कुमार सौरव सिन्हा के पास कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री भी है। फिल्म निर्माण की कला के प्रति उनकी दीवानगी ने उन्हें फिल्म निर्माण को अपने मुख्य करियर के रूप में आगे बढ़ाया।





कुमार सौरव सिन्हा अपने जुनून को फॉलो करते हुए फिल्म निर्माण की कला सीखने के लिए 2011 में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में शामिल हुए। उन्हें फिल्म निर्माण की कला से पूरी तरह प्यार हो गया और उन्होंने अपने कौशल को बढ़ाने का फैसला किया। उन्होंने फुल सेल यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और 2015 में फिल्म प्रोडकशन में एमएफए के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें फुल सेल यूनिवर्सिटी द्वारा ग्लोबल अचीवमेंट स्कॉलरशिप से सम्मानित किया गया। उन्होंने विभिन्न अमेरिकी कंपनियों, जैसे अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क (एबीसी), डिज्नी के साथ काम किया है। उन्हें आईबीएफए, लंदन में 2017 में राइजिंग टैलेंट और 2019 में आईबीएफए, सिंगापुर में बेस्ट क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में सम्मानित किया गया। फिलहाल वह मुंबई में स्थित यशी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के कंटेंट हेड हैं।



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3nA3PuO
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534