नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। व्यक्तित्व विकास की अग्रणी संस्था जेसीआई जौनपुर क्लासिक के तत्वाधान में नगर के एक होटल में आने वाले सत्र के अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए संस्थापक अध्यक्ष विशाल गुप्ता, जोन अधिकारी मधुसूदन बैंकर और संस्थाध्यक्ष अजय गुप्ता की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी श्याम जी सेठ के देखरेख में संस्था के सभी सदस्यों के बीच चुनाव चयन प्रक्रिया हुई। संस्था द्वारा आगामी वर्ष में कार्यक्रम और संस्था हित में कार्यों को देखते हुए संस्था द्वारा सीए सुजीत अग्रहरि को सत्र 2021 के लिए अध्यक्ष घोषित किया गया।
संस्था के सभी सदस्यों ने नए अध्यक्ष का स्वागत माल्यार्पण कर किया। साथ ही सत्र 2021 के लिए सचिव पद पर रौनक साहू व कोषाध्यक्ष पद पर राजेश किशोर को चयनित किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने चयनित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सत्र 2021 के लिए बधाइयां व शुभकामनाएं प्रदान की। चुनाव चयन प्रक्रिया में संस्था के सम्मानित सदस्य मनीष गुप्ता, राजेश अग्रहरी, विष्णु सहाय, हसन अब्बास, संजीव साहू, राजीव, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश गोयल, अभिताश गुप्ता, श्रवण कुमार, कार्तिक सेठी, राजेश चंद गुप्ता, अमित पांडेय, यस बैंकर, योगेश साहू, राजकुमार कश्यप, अमित जायसवाल, अरुण केसरी, बालकृष्ण साहू, सर्वेश गुप्ता, शुभम गुप्ता, शुभम अग्रहरि, विजय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, शशांक जायसवाल, शिवांशु श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र साहू, योगेश साहू, जैनुअल आब्दीन, विनोद अग्रहरि इत्यादि सभी सदस्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई एवं अपना योगदान दिया। संचालन अमित पाण्डेय द्वारा किया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/2Jjo94U
Tags
recent