प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति ने ईष्टदेव की जयंती पर किया भव्य आयोजन | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति लखनऊ के तत्वावधान में राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सर्वप्रथम कार्तिक आरती हुई जिसके बाद अपने ईष्टदेव के बारे में संपूर्ण इतिहास की जानकारी संजय सरस्वती द्वारा दी गयी। इसके बाद विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने अपना विचार रखते हुए ईष्टदेव के प्रताप के समान स्वयं को भी मजबूत और एकजुट करने पर बल दिया।
प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति ने ईष्टदेव की जयंती पर किया भव्य आयोजन | #NayaSaberaNetwork


इस मौके पर राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा ने कहा कि भविष्य में डा. काशी प्रसाद जायसवाल ट्रस्ट के माध्यम से अपने समाज का विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। वहीं इं. चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि हमें अपने राजनैतिक शक्ति को बढ़ाना चाहिए तथा राजधानी लखनऊ में एक राजनैतिक रैली भी होनी चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष इं. जीपी जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार गुप्ता, संरक्षक जगमोहन लाल जायसवाल, प्रदेश महासचिव इं. केके जायसवाल, हरपाल सिंह करणवाल, उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष जायसवाल, जायसवाल युवा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष जायसवाल, जिला महासचिव अधिवक्ता पवन जायसवाल, रोहित जायसवाल, कोषाध्यक्ष रितेश जायसवाल, डा. विजय जायसवाल, डा. शिवाकांत जायसवाल, एडवोकेट श्रीकांत जयसवाल, प्रबुद्ध जायसवाल कल्याण समिति के महासचिव दीपू जायसवाल, सुरेश जायसवाल, राजन जायसवाल, मृत्युंजय प्रसाद संपादक विश्व विधायक, अश्वनी जायसवाल संचालक सार्थक वेलफेयर सोसाइटी, हरिराम जयसवाल योग सोसाइटी, वीरेंद्र जायसवाल, शिवम जायसवाल महमूदाबाद, निखिल जायसवाल छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय, राकेश जायसवाल, पार्षद केके जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं. जेपी जायसवाल व संचालन एडवोकेट मनीष जायसवाल ने किया।

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/3pNXcXU
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534