नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन सुनिश्चित हुआ है जो 25 दिसम्बर दिन शुक्रवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे बलराम सभागार तिलकधारी महाविद्यालय में होगा। उक्त अवसर पर रामाशीष जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड प्रज्ञा प्रवाह बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। उक्त आयोजन उन्मेष प्रज्ञा प्रवाह की जनपद शाखा द्वारा होगा। इस आशय की जानकारी संतोष त्रिपाठी विभाग संयोजक प्रज्ञा प्रवाह एवं संतोष सिंह विभाग सह संयोजक प्रज्ञा प्रवाह ने संयुक्त रूप से दी है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nT8mJK
Tags
recent