नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। उपजिलाधिकारी सदर नीतीश सिंह ने गुरूवार को संग्रह कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों के रख-रखाव व कर्मचारियों के कार्य पद्धति पर संतोष जताया। साथ ही मानक के अनुरुप राजस्व की वसूली न होने पर अमीनों के प्रति नाराजगी जताते हुए वसूली कार्य में गति लाते हुए अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए निर्देशित किया। इससे शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। इस अवसर पर सहायक राजस्व लेखाकार सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Kwm9qU
Tags
recent