पेरियार रामास्वामी थे सच्चे राष्ट्रवादी व समाज सुधारकः अरविन्द पटेल | #NayaSaberaNetwork

पेरियार रामास्वामी थे सच्चे राष्ट्रवादी व समाज सुधारकः अरविन्द पटेल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय विकास क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना द्वारा पेरियार रामास्वामी नायकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया जहां जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने पेरियार जी द्वारा जीवनकाल में किये गये तमाम कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि वह एक भारत में सच्चे तमिल राष्ट्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। ई.वी. रामास्वामी एक तमिल राष्ट्रवादी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता थे। इनके प्रशंसक इन्हें आदर के साथ ‘पेरियार’ शब्द से संबोधित करते थे। इन्होंने ‘आत्म सम्मान आन्दोलन’ या ‘द्रविड़ आन्दोलन’ प्रारम्भ किया था। उसके बाद उन्होंने जस्टिस पार्टी का गठन किया जो बाद में जाकर ‘द्रविड़ कड़गम’ हो गई। अनिवार्य शिक्षण का भी उन्होंने दक्षिण भारतीय समाज के शोषित वर्ग के लिए आजीवन कार्य किया। उन्होंने एक पृथक राष्ट्र ‘द्रविड़ नाडु’ की मांग की। पेरियार ई.वी. रामास्वामी ने तर्कवाद, आत्म सम्मान, महिला अधिकार जैसे मुद्दों पर जोर दिया और जाति प्रथा का घोर विरोध किया। इस अवसर पर हरिशंकर पटेल, विकास पटेल, जंग बहादुर, जय प्रकाश पटेल, शाह आलम अन्सारी, बृजेश पटेल, श्याम सुन्दर, प्रेमचन्द्र, विवेक कुमार, सुबाष पटेल, सत्यम् पटेल, सुरेन्द्र विश्वकर्मा, पुष्पा देवी, केवला देवी, सीता, कलावती देवी, तनिषा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad

*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad
 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2WFWyhV
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534