सूरज सम्राट की #BhojpuriFilm "अर्धांगिनी" डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हुई ब्लॉकबस्टर, मिले 2.2 मिलियन व्यूज़

सिनेमाघरों और टीवी स्क्रीन पर सफलता के बाद भोजपुरी फ़िल्म अर्धांगिनी ने यूटयूब पर भी मचाया धमाल, 22 लाख से ज़्यादा मिले व्यूज़





सूरज सम्राट की भोजपुरी फिल्म अर्द्धांगिनी ने सिनेमाघरों और टीवी पर तहलका मचाने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म सिद्ध हुई है। 28 नवम्बर को बी4यु भोजपुरी द्वारा पूरी फ़िल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और कुछ ही दिनों में इसके व्यूज़ एक मिलियन से ज़्यादा हो गए हैं। जी हां, इस फिल्म को 22 लाख लोगों ने देखा और पसंद क़िया है और लगातार इसके दर्शको की संख्या बढ़ती जा रही है। इस फिल्म की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हुई बेपनाह सफलता से सूरज सम्राट बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्होंने फैन्स के साथ मिलियनस व्यूज़ होने की खुशी में सेलिब्रेशन रखा, जहां केक काटकर इसकी सफलता का जश्न मनाया गया। सूरज सम्राट ने अपने तमाम फैन्स और भोजपुरी दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दर्शकों के इस अपार प्यार और आशीर्वाद के लिए मै दिल से आभारी हूँ और आगे भी ऐसी ही फ़िल्में दर्शकों के लिए पेश करता रहूंगा जिससे उनका प्यार और आशीर्वाद मिलता रहे।






https://youtu.be/ljcAsVy8gT8




उल्लेखनीय है कि शिवांश फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित और प्रोड्युस की गई यह फ़िल्म सिनेमाघर और छोटे पर्दे पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फ़िल्म के डिजिटल म्यूजिक और सैटेलाइट पार्टनर बी4यू भोजपुरी हैं। फ़िल्म में सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, पूनम पाण्डेय, संजय पाण्डेय, आनंद मोहन, मनोज टाइगर, अयाज खान, संजय वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, लालधारी, शकीला मज़ीद, श्रद्धा नवल, सोनी पटेल, के के गोस्वामी, अनु ओझा, अमित कुमार उर्फ़ बंटी पाल, दिनेश कुमार पाण्डेय और शशिकांत सिंह ने अभिनय किया हैं। इस सुपरहिट भोजपुरी फ़िल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। क्रिएटिव हेड चन्दन कश्यप हैं। संगीतकार अमन श्लोक हैं।गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अख्तर कैमुरी हैं। डीओपी प्रमोद पाण्डेय, एक्शन डायरेक्टर दिलीप यादव, एडिटर दीपक जौल, कोरियोग्राफर संतोष सर्वदर्शी, मयंक श्रीवास्तव, ज्ञान सिंह, कला निर्देशक नाज़िर शेख और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संजय कुमार हैं।
फिल्म ने हर क्षेत्र में अपनी कामयाबी का झंडा फहराया है चाहे सिनेमाघर हों, टीवी स्क्रीन हो या फिर अब यूटयूब पर डिजिटल रिलीज़ हो। फिल्म को लोग खूब देख रहे हैं, यह एक शुद्ध देसी परिवारिक सिनेमा है।



from Naya Sabera | नया सबेरा - Hindi News, India News Hindi, National News in Hindi, Hindi News Portal https://ift.tt/2VQGN7h
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534