दस दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकली कलश यात्रा | #NayaSaberaNetwork

दस दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा शुरू, निकली कलश यात्रा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पुष्कर से पधारे सन्त दिव्य मोरारी बापू करायेंगे कथा रस का अमृतपान
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर के कटरा मोहल्ले में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा बीती शाम नगर में निकाली गयी भव्य कलश एवं शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। पुष्कर धाम से पधारे सन्त महामण्डलेश्वर दिव्य मोरारी बापू जी द्वारा यह संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम लगातार  10 दिन तक चलेगा। इस धार्मिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं राघव महाविद्यालय के प्रबन्धक कपिलमुनि गुप्त एवं नगर के व्यवसायी सुरेश सोनी सहित उनके सहयोगियों द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार होता चला आ रहा है। इस श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ नगर के श्री लक्ष्मण बाग मन्दिर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि गुप्त, सोनिया गुप्ता, सुरेश सोनी, राजकुमार गुप्त, व्यापार मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, विजेन्द्र जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, तीर्थराज गुप्ता, रविशंकर गुप्ता, देवी प्रसाद गुप्ता, राजाराम चौरसिया, राकेश गुप्ता, शंकर लाल गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता, नन्द लाल गुप्ता, सानन्द गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gZbNvC
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534