जफराबाद विस में किसान यात्रा निकाले सपाजनों को पुलिस ने रोका | #NayaSaberaNetwork

जफराबाद विस में किसान यात्रा निकाले सपाजनों को पुलिस ने रोका | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पुलिस से तीखी नोक-झोक के बाद सड़क पर ही धरने पर बैठे सपाई
जफराबाद/सिरकोनी, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर जौनपुर में लगातार चलाये जा रहे किसान आन्दोलन में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सपाजनों द्वारा चलाया गया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सिरकोनी ब्लाक के बहादुरपुर, बन्दीपुर, सुरहूरपूर, राशीपुर, गड़हर, बैरीपुर, बाकराबाद, सिरकोनी बाजार में यात्रा कर रहे सपाजनों को पुलिस ने भारी फोर्स के साथ रोक लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री यादव से पुलिस की तीखी नोक-झोक हुई जिससे आक्रोशित सपाजन वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गये। इस मौके पर लाल बहादुर यादव ने कहा कि अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि भाजपा की प्राथमिकता में गरीब, किसान नहीं, बल्कि कारपोरेट घरानों का हित साधन है। कड़ाके की ठंड में हजारों किसान खेती बचाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। कई अपनी जान भी गंवा बैठे हैं लेकिन भाजपा सरकार अंधी-बहरी बनी हुई है। इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल ने कहा कि 4 वर्ष में उनके कामकाज का रिपोर्ट कार्ड शून्य रहा है। प्रदेश में विकास कार्य ठप हैं। जनहित की एक भी योजना लागू नहीं है। वरिष्ठ नेता राहुल त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने सपाजनों को जेल भेजा है। किसानों की गिरफ्तारी की है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही है। समाजवादी पार्टी के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी सब साथ हैं, क्योंकि कृषि कानूनों का असर सब पर पड़ना है। भाजपा सरकार भूले नहीं कि तानाशाही सरकारों को बेदखल करने का जनता और समाजवादियों का गौरवशाली इतिहास रहा है। इस मौके पर थानाध्यक्ष जलालपुर मयफोर्स सभी नेताओं को तीखी नोक-झोक के बाद गिरफ्तार कर थाने ले गये। इस अवसर पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, आलोक त्रिपाठी, श्याम बहादुर पाल, जिला सचिव नन्द लाल यादव, शिवसन्त यादव, रत्नाकर चौबे, अनिल दूबे, हर्षित यादव, पिंकू यादव, अजीत बाबा, श्यामराज मौर्या, रोहित यादव, संजय यादव, रविशंकर यादव, भइया लाल यादव, रवि यादव, शुभम यादव सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786*
Ad

*Ad : High Class Mens Wear Olandganj Jaunpur Mohd. Meraj Mo 8577913270, 9305861875*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3r9Z1ze
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534