नया सबेरा नेटवर्क
हिन्दू भगवा वाहिनी ने लगाया कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर
जौनपुर। हिन्दू भगवा वाहिनी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। नगर के स्थित शक्तिपीठ मैहर देवी मंदिर परमानतपुर में आयोजित शिविर का प्रारम्भ डा. रमेश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष वाणिज्य प्रकोष्ठ एवं डा. अंजना सिंह प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् डा. अंजना सिंह ने कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। चाहे विज्ञान और टेक्नोलॉजी की बात हो या सामाजिक सेवा की, हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा ही तत्पर दिखती हैं। उन्होंने कहा कि आज आजादी के लगभग 7 दशक बाद भी यदि महिला शक्ति को जलील होना पड़े तो निश्चित तौर पर यह शर्म की बात है। हमें नारी के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिये। इसी क्रम में प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप तिवारी ने एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाया। साथ ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला शाखा की जिला महामंत्री सीमा तिवारी ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते दिया। प्रदेश संगठन महामंत्री सन्नो सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी महिला के प्रति यदि होता है तो हिंदू भगवा वाहिनी उसका संज्ञान लेकर उसकी लड़ाई लड़ने को तत्पर है। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं की कार्यशैली और उनके द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की सराहना किया। जिला उपाध्यक्ष देवेश उपाध्याय ने अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए सोशल मीडिया के उपयोग एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला। वाराणसी मंडल अध्यक्ष सत्यम शर्मा ने संगठन के कार्यों को विस्तारपूर्वक समझाया। डा. संजय सिंह ने हिंदू धर्म और संस्कृति विषय पर व्यापक पर चर्चा किया तो डा. रमेश सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता ही होते हैं। निष्ठावान कार्यकर्ता ही संगठन को आगे ले जाता है। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेनू सिंह, सिरकोनी ब्लाक अध्यक्ष वंदना चौबे एवं जिला कोषाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने अनेक विषयों पर संगठनात्मक ढांचे की विकास एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम संयोजक/प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि आज हिन्दू भगवा वाहिनी का विकास जिस तरह से पूरे प्रदेश में तेजी के साथ हो रहा है, यह हमारे कार्यकर्ताओं की कुशल कार्यशैली और निस्वार्थ सेवा का परिणाम है। अन्त में जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2LLy30n
Tags
recent