नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति की 94वीं जयंती मनायी गयी। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाससपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रजापति ने कहा कि संत रामसुभीख प्रजापति हमेशा कुम्हार जाति के उन लोगों का घोर विरोध किया करते थे जो कुम्हार जाति के होकर अन्य जाति का शीर्षक अपने नाम के साथ प्रयोग करते थे। ये सभी जाति व धर्म का सम्मान करते थे। विशिष्ट अतिथि मोहन लाल प्रजापति ने कहा कि सन् 1964 में ये प्रजापति शीर्षक सुधारने में क्रांतिकारी नेता हुआ करते थे। इनको लोग मोकादम जी कहते थे। उन्होंने कहा था कि 21वीं शताब्दी सन् 2021 के बाद सम्पूर्ण भारत में कुम्हार क्रांति आयेगी। भारत के सभी कुम्हार एकजुट होकर देश व प्रदेश की राजनीतिक लड़ाई में आगे रहेंगे। हमें संत रामसुभीख प्रजापति के सपनों को पूरा करने के लिये एकजुट होना पड़ेगा। शिक्षक जिलाजीत प्रजापति ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि ऐसे महान पुरूष का जन्म जौनपुर की धरती पर हुआ। अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी चन्दशेखर प्रजापति ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों को शिक्षित करें। क्योंकि संत रामसुभीख प्रजापति का सपना था कि प्रजापति समाज शिक्षित होकर हर सामाजिक कार्य की अगुवाई करे। उन्होंने जीवनभर प्रजापति शीर्षक सुधारने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार महेन्द्र प्रजापति ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मेन्द्र प्रजापति, दलसिंगार प्रजापति, आदर्श प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि मौजूद रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3hz7I1B
Tags
recent