बरहपुर पीपापुल का केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया उद्धघाटन आवगमन शुरू | #NayaSaberaNetwork

बरहपुर पीपापुल का केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया उद्धघाटन आवगमन शुरू | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
पतरहीं जौनपुर-जनपद के लोगों को सौगात के रूप में शनिवार 23.01.2021 को केंद्रीय मंत्री(कौशल विकास एवं उद्यमशिलता) डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय जौनपुर जिले के पतरही चौकी क्षेत्र के बरहपुर और बनारस जिले के रजला के बीच बने पीपापुल का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद पीपापुल पर आवागमन शुरू हो गया और बनारस से आजमगढ़ की दूरी घट गई।इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी सभा संबोधित करते हुए कहा रजला-बरहपुर घाट पर पीपापुल बनाने में क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक व भाजपा नेता डॉ जे0एन0सिंह रघुवंशी व क्षेत्रवासियों द्वारा किया अथक प्रयास सफल हुआ।
बरहपुर पीपापुल का केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया उद्धघाटन आवगमन शुरू | #NayaSaberaNetwork


सभा संबोधित करने के बाद डॉ जेएन सिंह रघुवंशी के घर पर भोजन  ग्रहण करके अपने गृह निवास गाजीपुर के लिये रवाना हो गये।बता दें कि इस  पीपापुल के बन जाने से  आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर,गाजीपुर जिले के मौधा ,गहिरा बाजार ,पतरही होते हुए वाराणसी जाने वाले छोटे वाहनों को 7 किमी दूरी कम हो गई ।जौनपुर जिले का पूर्वी अंतिम गाँव बहिरी-बरहपुर पड़ता है।यहां पर प्रदेश सरकार ने  18 पीपा वाले पुल के लिए 47.69 लाख का स्वीकृत किया था।इसके बन जाने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है।जनपद वाराणसी के नियार रजला से होते हुए बरहपुर घाट को पार कर सीधे पतरही जिला गाजीपुर के गहिरा बाजार मौधा होकर आजमगढ़ को जोड़ता है।इस दौरान मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ,केराकत विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय ,संजय पाण्डेय डोभी मण्डल अध्यक्ष, रमेश यादव जिलाउपाध्यक्ष,महेन्द्र प्रजापति जिला मंत्री,बिजेंद्र विक्रम प्रभारी के अलावा बरहपुर गांव के भाजपा नेता डॉ जेएन सिंह रघुवंशी,सुशील सिंह (दादा), पूर्व प्रधान शिवबचन सिंह, कृपा शंकर शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,दिलीप सिंह ,सोहन सिंह , हरिमंगल सिंह चाँदेपुर, मृतुन्जय सिंह चाँदेपुर,मोनू सिंह बहिरी, गौरव सिंह (मनीष)नरकटा, राजेश सिंह पिंटू चिटकों आदि लोग मौजूद रहे।


*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3phVOfm
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534