नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : एक महिला ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की। एनसीपी नेता धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde ) ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। आरोप लगाने वाली महिला मुंबई की प्लेबैक सिंगर है।
उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं। महिला ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
वीडियो बनाने का आरोप
महिला सिंगर ने शिकायत में कहा, 'मेरी बहन का साल 1998 में धनंजय मुंडे के साथ प्रेम विवाह हुआ था। साल 2006 में जिस समय मेरी बहन डिलवरी के बाद जब इंदौर गई थी। उस दौरान उसको पता था कि मैं घर पर अकेली हूं, तब वह बिना बताए रात को घर पर आया और मेरी इच्छा के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान मेरा वीडियो भी बना लिया था।'
सफाई में धनंजय मुंडे ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं। मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उसके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है।
उन्होंने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक सामग्री बांटने पर रोक लगाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2LJ6EfB
Tags
recent