शादी से इंकार किया तो कर दी पिटाई ,चार घायल | #NayaSaberaNetwork

शादी से इंकार किया तो कर दी पिटाई ,चार घायल | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर।लड़की पक्ष द्वारा शादी से इंकार करने पर लड़के पक्ष ने घर मे घुस कर पिटाई कर दी जिसमे लड़की पक्ष के चार लोग घायल हो गये।पुलिस ने मारपीट करने वाले लड़के पक्ष के दो लोगों को हिरासत मे ले लिया है।
थाना क्षेत्र के रामपुर गोसाईं गांव मे लड़की की शादी बात हडिया प्रयागराज में काफी दिनों से चल रही थी।बाद मे लड़की पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया तो लड़का पक्ष आग बबूला हो गए।शुक्रवार को 11बजे आधा दर्जन लोग बोलेरो मे सवार होकर रामपुर गांव आ गए और शादी न करने की वजह पूछी और मारपीट पर उतारू हो गए जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक हाथापाई शुरू हो गई।बोलेरो सवार लोगो ने लड़की पक्ष पर हमला बोल दिया और लाठी डंडो से पीट दिया जिससे कृपा शंकर गिरी (38) दयाशंकर (32) विजय गिरी (60) चम्पा गिरी (55) घायल हो गए। गांव के लोगो पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तो बोलेरो सवार लोग फरार होने लगे गांव के लोगो ने दो लोगो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया बाकी लोग बोलेरो मे सवार होकर फरार हो गये ।सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र मे इलाज किया गया।

*Ad : युवा भाजपा नेता पुष्पेंद्र सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad

*Ad : माध्यमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3rKPmzl
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534