नया सबेरा नेटवर्क
चौकियां धाम, जौनपुर। नगर क्षेत्र के शीतला चौकियां धाम में 20 दिन पूर्व एक महिला गम्भीर रूप से लकवाग्रस्त हो गई थी। जनपद की कई संस्थाएं महिला के सहयोग के लिये आगे आईं। उसी समय जिले के युवा समाजसेवी शिवा वर्मा ने इस परिवार के दुःख की घड़ी में सहयोग कर आगे भी मदद करने का फैसला किया। रविवार को वह अपने जन्मदिन के अवसर पर असहाय अवस्था में पड़ी महिला के सहयोग में दो महीने का सम्पूर्ण राशन देने के पश्चात इलाज के लिये कुछ धनराशि भी महिला को दिये। जानकारी के अनुसार करीब चार वर्ष पहले एक दुर्घटना में पति की मौत हो जाने के बाद इस महिला पर दो बच्चों की जिम्मेदारी भी है जिसमें से एक बच्चा दिव्यांग है। परिवार की स्थिति तब बिगड़ गई जब 20 दिन पहले अचानक झाड़ू लगाते समय उक्त महिला को लकवा मार दिया। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। समाचार-पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद लोग आगे बढ़कर महिला की मदद कर रहे हैं। इस मौके पर प्रीतम सोनी, रिंकू गुप्ता, विवेक मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3jPRn9C
Tags
recent