Adsense

आदर्श शिक्षक सेवा संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न | #NayaSaberaNetwork

आदर्श शिक्षक सेवा संघ का वार्षिक अधिवेशन संपन्न | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए आदर्श शिक्षक सेवा संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को  ऑनलाइन गूगल मीट पर लिया गया। करीब 80 से अधिक शिक्षक/शिक्षकेत्तर कर्मचारी इस अधिवेशन में जुड़े।सबसे पहले  प्रेमशंकर मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य,आदर्श शिक्षक सेवा संघ  द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इसके बाद प्रथम प्राचार्य स्व. बाळासाहेब म्हात्रे को श्रद्धांजलि दी गई। 
कामगार नेता और आदर्श शिक्षक सेवा संघ के मार्गदर्शक भाऊ जगताप  , आदर्श शिक्षक सेवा संघ के संस्थापक व अध्यक्ष  राजेश सिंह,नेशनल कांग्रेस पार्टी के गणेश मुले पाटिल, आदर्श शिक्षक सेवा संघ के उपाध्यक्ष  हरिनाथ सिंह, मुंबई अध्यक्ष  संजय पाल , सहसचिव  उमेश तिवारी, कोषाध्यक्ष  अजय गुप्ता , उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी  ,मुंबई महिला विभाग प्रमुख आरती यादव , नागपुर जिला अध्यक्ष  जय प्रकाश हेडाऊ , पालघर जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ,सलाहकार समिति सदस्य  लालमणि यादव  ,नाशिक जिला अध्यक्ष श्रीकांत भरत सुरसे  ,नांदेड जिला अध्यक्ष  जगन्नाथ ज्ञानोबा मुंडे  ,सोलापुर जिला अध्यक्ष यादव शंकर रामचंद्र ,ठाणे जिला उपाध्यक्ष प्रशांत उपाध्याय ने सभा को संबोधित किया ।सभी लोगों ने प्रथम प्राचार्य स्वर्गीय बालासाहेब महात्रे  को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपने  विचार रखें ।इस अधिवेशन में आदर्श शिक्षक सेवा संघ के सभी पदाधिकारी हमारे सभी महासचिव ,उपाध्यक्ष ,सहसचिव, संगठन मंत्री ,प्रचार मंत्री सलाहकार समिति के सदस्य, महिला विभाग प्रमुख , कार्यकारिणी सदस्य, मुंबई , थाने नवी मुंबई , पालघर , नागपुर अहमदनगर, औरंगाबाद ,जलगांव नासिक ,परभणी ,नांदेड, सोलापुर ,टिटवाला ,अंबरनाथ कल्याण, भिवंडी की पूरी टीम और मुंबई और अन्य जिलों में रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया। आदर्श शिक्षक सेवा संघ के अध्यक्ष  राजेश सिंह और उपाध्यक्ष  हरि नाथ सिंह  ने ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया ।मुंबई टी डी एफ के अध्यक्ष  जनार्दन जंगले  ने वीडियो  संदेश द्वारा आदर्श शिक्षक सेवा संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और प्राचार्य बालासाहेब महात्रे को श्रद्धांजलि अर्पित की। आने वाले समय में मुंबई ,थाने, पालघर, नागपुर ,अहमदनगर, औरंगाबाद ,जलगांव ,नासिक, परभणी ,नांदेड ,सोलापुर ,नवी मुंबई में रहने वाले शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों से संपर्क करने का निर्णय लिया गया।

*Ad : बीआरपी इण्टर कालेज जौनपुर के प्रबंधक हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रबंध समिति दिलीप श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad


*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/37g2bsS

Post a Comment

0 Comments