Adsense

भ्रष्टाचारी ! | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
लटकाके  फ़ाइल जेब भर  लेते हैं,
देश को रोज चूना लगाया करते हैं।
कोठों पे भी  खूब  उड़ाते  हैं पैसा,
हुश्न  की दरिया का  लुफ्त लेते हैं।
घिरे रहते हैं दिनभर  ये दलालों से,
हुकूमत के चाबुक से नहीं डरते हैं।
इनकी कलम में होती बड़ी ताकत,
जिन्दा को भी ये मुर्दा दिखा देते हैं।
कोई आंधी इन्हें उखाड़ नहीं सकती,
तूफां  को भी ये  मुट्ठी  में  रखते हैं।
तवायफ की होती है अपनी मर्यादा,
लेकिन इन्हें गिरी नजर से देखते हैं।
गरीब,किसान,मजदूर इनसे परेशान
उसके पांव की  जूती  घिसा देते  हैं।
आज  जाओ,  कल आओ,हैं कहते,
कुर्सी के हिसाब से डिमांड करते हैं।
ऊपरवाले से ये बिलकुल नहीं डरते,
हमेशा पैसे के फिराक में ही रहते हैं।
गूंगे -बहरे क्या समझेंगे  दर्द उनका,
देश के साथ  गद्दारी  रोज करते हैं।
उतरेगा नशा, मौत रिश्वत नहीं लेती,
गलत करनेवाले घुट-घुटके मरते हैं।
नदियों खून बहाके ये पाई आजादी,
देश का ये  चेहरा  खराब  करते हैं।

रामकेश एम.यादव(कवि, साहित्यकार)मुंबई

*Ad : रामबली सेठ आभूषण भण्डार मड़ियाहूं वाले | के संस के ठीक सामने कलेक्ट्री जौनपुर | विनोद सेठ मो. 9451120840, 9918100728, राहुल सेठ मो. 9721153037, मनोज सेठ मो. 9935916663, प्रमोद सेठ मो. 9792603844*
Ad


*Ad : Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210*
Ad

*Ad : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ksFTcI

Post a Comment

0 Comments