Adsense

उच्च जाति के भेदभाव से रविदास ने बड़ा संघर्ष कियाः लाल बहादुर यादव | #NayaSaberaNetwork

उच्च जाति के भेदभाव से रविदास ने बड़ा संघर्ष कियाः लाल बहादुर यादव | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
सपाजनों ने मनायी महान सन्त रविदास जी की जयंती
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को महान संत रविदास जी की जयंती मनी जहां जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि संत रविदास के पिता मल साम्राज्य के राजा एवं नगर के सरपंच थे। वह खुद जूतों का व्यापार और उसकी मरम्मत का कार्य करते थे। अपने बचपन से ही रविदास बेहद बहादुर और ईश्वर के बहुत बड़े भक्त थे लेकिन बाद में उन्हें उच्च जाति द्वारा उत्पन्न भेदभाव की वजह से बहुत संघर्ष करना पड़ा जिसका उन्होंने सामना किया और अपने लेखन से उन्होंने लोगों को जीवन के इस तथ्य से अवगत करवाया। श्री यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा लोगों को सिखाया कि अपने पड़ोसियों को बिना भेदभाव के प्यार करें। पूरी दुनिया में भाईचारा और शांति व्यवस्था के साथ ही उनके अनुयाइयों को दी गई। महान शिक्षा को याद करने के लिए भी संत रविदास का जन्म दिवस मनाया जाता है। अपने अध्यापन के आरंभिक जीवन में काशी में रहने वाले रूढ़िवादी द्वारा उनकी प्रसिद्धि को हमेशा रोका जाता था, क्योंकि संत रविदास अस्तित्व के भी गुरु थे। सामाजिक व्यवस्था को खराब करने के लिए राजा के सामने लोगों द्वारा उनकी शिकायत की गई थी। रविदास को भगवान के बारे में बात करने से साथ ही उनका अनुसरण करने वालों लोगों को अध्यात्म और सलाह देने के लिए भी प्रस्तुत किया गया था। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरशद खां, शकील अहमद, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या, जियाराम विश्वकर्मा, लालचंद यादव, रूखसार अहमद, अनवारुल हक, डा. शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, साजिद अलीम, विकास यादव सभासद, अलमाश, कमालुद्दीन, आरिफ हबीब, अरशद कुरैशी, संजीव यादव, लाल मोहम्मद राइनी, दीपचंद जी, दिनेश यादव फौजी, गामा सोनकर, अमजद, शकील मंसुरी, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

 


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3r4jR2n

Post a Comment

0 Comments