Adsense

मुंगराबादशाहपुर के मालवीय थे बाबू यमुना प्रसाद शिवगोविन्द | #NayaSaberaNetwork


मुंगराबादशाहपुर के मालवीय थे बाबू यमुना प्रसाद शिवगोविन्द | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में स्थित हिन्दू इण्टर कालेज के संस्थापक स्व0 यमुना प्रसाद गुप्त की 123 वीं जयन्ती समारोह सोमवार को कालेज परिसर स्व० यमुना प्रसाद गुप्त स्मृति समिति के तत्वावधान में मनायी गयी। इस अवसर पर अतिथियों एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों ने संस्थापक स्व0 यमुना प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनेे श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने समबोधन में कहा कि संस्थापक स्व0 गुप्त ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के दौरान वर्ष 1923 में जिस त्याग एवं परिश्रम से मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में प्रथम विद्यालय की स्थापना की उस उपकार को भुलाया नही जा सकता । वक्ताओं ने कहा कि  संस्थापक स्व0 गुप्त द्वारा दिखाए गए पद चिन्हों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी । वक्ताओं ने स्व0 यमुना प्रसाद गुप्त को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के मदनमोहन मालवीय की संज्ञा देते हुए कहा कि मुुंगराबादशाहपुर में शिक्षा के लिए जो वृक्ष उन्होंने जिस संकल्पना के साथ हिन्दू हाईस्कूल के रूप में रोपा था उसके पुष्पित एवं पल्लवित होने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में इस इंटर कालेज पर कतिपय तथाकथित लोगों द्वारा कूटरचित रचना कर कालेज पर अवैध कब्जा जमा लिया है। जिनसे कालेज को मुक्त कराने हेतु हमें एकजुट होकर उनके चंगुल से इस विद्यालय को मुक्त कराना होगा। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष शिव गोविन्द साहू, व्यापारी नेता राजीव गुप्त, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त, भाजपा नगर उपाध्यक्ष व सभासद आलोक कुमार गुप्त पिन्टू, मंजीत कौर, सालिकराम पटेल, पूर्व शिक्षक रमा शंकर शुक्ल, डॉ0 धरम सिंह, कमला प्रसाद गुप्त , विहिप नगर अध्यक्ष जगदम्बा जायसवाल, नवल किशोर गुप्त, कांग्रेस नेता हृदय नारायण मुन्ना, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धनंजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव, धर्मराज पटेल,भोलाराम सरोज, राज कुमार उमरवैश्य नेता ,चंचल गुप्त , आरएसएस नगर कार्यवाह शिवकुमार लल्ला, विक्की गुप्त , राजीव जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे । इसके पूर्व संस्थापक स्व० जमुना प्रसाद गुप्त के पैतृक आवास से यमुना प्रसाद गुप्त अमर रहे अमर रहे , जब तक सूरज चांद रहेगा यमुना जी का नाम रहेगा आदि का गगनभेदी नारा लगाते हुए पैदल मार्च कर कालेज परिसर में पहुंच कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया । समारोह के आयोजक प्रपौत्र पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त एवं सह संयोजक पत्रकार शुभम गुप्त ने संयुक्त रूप से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया ।

*Ad : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad


*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2YSSg7Y

Post a Comment

0 Comments