नया सबेरा नेटवर्क
फतेहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुंवरदा के बगल कूकरिहांव बिरहदपुर गांव में भव्य भजन संध्या का आयोजन गांव में स्थित चौरा माता मन्दिर के स्थापना दिवस पर हुआ। इस मौके पर देवी गीत गायक आशीष पाठक अमृत की एक से बढ़कर एक गीतों पर श्रोता रात भर भक्ति रस में डुबकी लगाते रहे। इसके पहले कार्यक्रम की शुरूआत नवदुर्गा शिव मन्दिर नखास न्यासी निखिलेश सिंह व समाजसेवी अजय त्रिपाठी ने श्री पाठक को चुनरी पहनाकर संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अरविन्द पाठक, साहब लाल सोनकर, छोटे लाल पाठक, शिव कुमार पाठक, गोपी तिवारी, हिन्दू भगवा वाहिनी वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमेश सिंह, महिला अध्यक्ष डा. अंजना सिंह, डा. नरेन्द्र यादव, डा. पूजा यादव, पारसनाथ पाठक, देवनाथ पाठक, कमला प्रसाद पाठक, सिद्धिविनायक उपाध्याय, राजीव सिंह, सुधांशू सिंह, आदित्य नारायण त्रिपाठी, श्रवण पाण्डेय, असीन यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र उपाध्याय, अवनीन्द्र तिवारी व प्रदीप तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3bUZGxu
Tags
recent