नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. हरीश मोहन निगम ने विचार विमर्श के बाद नगर के शास्त्रीनगर निवासी पेशे से अधिवक्ता सुनील अस्थाना को महासभा का राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। ज्ञातव्य हो कि सुनील अस्थाना स्थानीय दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक एस.सी/एस.टी. के पद पर कार्यरत हैं। कायस्थ हित के लिए छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे हैं। आपने स्थानीय स्तर पर कायस्थ कल्याण समिति न की स्थापना की है जो लगातार 28 वर्षों से जनपद में कायस्थों के लिए कार्यरत है। श्री अस्थाना के मनोनयन से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। आर.डी. श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव डीओ, प्रदीप श्रीवास्तव आडिटर, राकेश श्रीवास्तव असलहा बाबू, श्याम रतन श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, प्रदीप अस्थाना, प्रदीप श्रीवास्तव, डा. अशोक अस्थाना, डा. रवि श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, ज्ञानचंद श्रीवास्तव, अभिषेक अस्थाना, अखिलेश श्रीवास्तव, डा. अखिलेश श्रीवास्तव, विपनेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।
![]() |
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/304SGZw
Tags
recent