दिखाऊँ कैसे ? | #NayaSaberaNetwork

दिखाऊँ कैसे ? | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

मैं,ऊपरवाले को पुकारूँ कैसे,
अंदर का दर्द  समझाऊँ कैसे।
बेकाबू  होता जा रहा कोरोना,
बुझते चराग को जलाऊँ कैसे।

बेमास्क घूम रहे जो इधर-उधर,
बरस रही मौत  दिखाऊँ  कैसे।
न जाने कितने रो रहे मेरे दिल में,
उन सबका दुखड़ा सुनाऊँ कैसे।

बहुत  से  फ़रिश्ते   हैं  सेवा   में,
वो इंक़लाबी दिल दिखाऊँ कैसे।
अच्छे  लोगों  से भरी है  दुनिया,
उन्हें तेरी आँख में सजाऊँ कैसे।

करते  राष्ट्र सेवा  गुजर  जो  गए,
उन हस्तियों को मैं भुलाऊँ कैसे।
चोरी  ऑक्सीजन  की करो नहीं,
टूटती  हैं  सांसें, समझाऊँ  कैसे।

चलती है  दुनिया  इन्हीं सांसों से,
इसकी  वो कीमत  बताऊँ  कैसे।
शहर के  शहर  लड़  रहे मौत से,
रो रही है फिज़ा,चुप कराऊँ कैसे।

मदद में उतरा  अमेरिका, ब्रिटेन,
ऐसी  घड़ी   में  मुस्कुराऊँ  कैसे।
बहार  के  दिन  वो  फिर  लौटेंगे,
उन ख्वाहिशों को दफनाऊँ कैसे।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*Admission Open : Anju Gill Academy Senior Secondary International School Jaunpur | Katghara, Sadar, Jaunpur | Contact : 7705012955, 7705012959*
Ad

*Ad : श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं कयर बोर्ड भारत सरकार के पूर्व सदस्य ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2QVT6Qw
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534