नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा प्रभारी रत्नागिरी दक्षिण,अजित सिंह ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते बड़े पैमाने पर पलायन कर रहे कामगारों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कामगारों के पलायन से हर क्षेत्रों में संकट की स्थिति पैदा हो रही है। फिल्मों तथा टीवी सीरियल की शूटिंग से जुड़े हुए बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय कामगारों के लगातार पलायन से फिल्मोद्योग पर संकट के बादल दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार कामगारों को रोकने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कामगारों के लिए किसी प्रकार का पैकेज भी घोषित नहीं किया गया है। परिणामस्वरूप लोग भय और भूख के डर से लगातार पलायन कर रहे हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/32lxgZl
Tags
recent