शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने थामा भाजपा का दामन | #NayaSaberaNetwork

शिवसेना की पूर्व विधायक तृप्ति सावंत ने थामा भाजपा का दामन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: कांग्रेस के तत्कालीन कद्दावर नेता नारायण राणे को भारी मतों से पराजित करके शिवसेना विधायक बनी तृप्ति बाला सावंत ने आज महाराष्ट्र के विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हो गई। इस अवसर पर भाजपा के अनेक बड़े नेता उपस्थित रहे। तृप्ति सावंत के पति स्वर्गीय प्रकाश (बाला) सावंत शिवसेना के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक रहे। मातोश्री के पहरेदार कहे जाने वाले बाला सावंत को शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे अपने बेटों के समान प्यार करते थे। उनकी मृत्यु के बाद हुए मध्यावधि चुनाव में तृप्ति सावंत को उनकी लोकप्रियता का पूरा फायदा मिला। यही कारण है कि उन्होंने नारायण राणे जैसे कद्दावर नेता को आसानी से हरा दिया। शिवसेना ने पिछले विधानसभा चुनाव में तृप्ति सावंत का टिकट काट दिया। तृप्ति सावंत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ी हुई। जनता ने उनको अच्छा वोट दिया परंतु उनको मिली अच्छे वोट के चलते ही शिवसेना यहां से हार गई। बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को यहां कांग्रेस के टिकट पर जीत मिली। तृप्ति सावंत के भाजपा में शामिल हो जाने से शिवसेना की गढ़ कहे जाने वाले बांद्रा पूर्व विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी एक नई ताकत के रूप में उभर सकती है।

*ADMISSION OPEN : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | PLAY GROUP TO CLASS 8TH Karmahi ( Near Sevainala Bazar) Jaunpur | कमला नेहरू इंटर कॉलेज | प्रथम शाखा अकबरपुर-आदम (निकट शीतला चौकियां धाम) जौनपुर | द्वितीय शाखा कादीपुर-कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर | तृतीय शाखा- करमहीं (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर | Call us : 77558 17891, 9453725649, 8853746551, 9415896695*
Ad

*Ad : एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर | स्पोर्ट्स सर्जरी | डॉ. अभय प्रताप सिंह | (हड्डी रोग विशेषज्ञ) | आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन | # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने)| # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी | # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन | # पद्धति से आपरेशन | # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी | # पैथोलोजी लैब | # आई.सी.यू.यूनिट | मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) | सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



*Ad : होली और शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा। 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा। वापसी में 0% कटौती राहुल सेठ 09721153037 जितना शुद्धता | उतना ही दाम विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3rRI0ZC
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534