नया सबेरा नेटवर्क
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
सरकोनी,जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जैतपुर गॉव के पास बुधवार को दोपहर तेज गति से जा रहे ऑटो रिक्शा ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दिया। घायल अवस्था में परिजन जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बांस बल्ली लगाकर देवकली-जफराबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उक्त गांव निवासी राज चौहान पुत्र सुरेश सड़क के एक छोर से दूसरे छोर पर पटरी बदलने के लिए जाने लगा। इसी बीच जफराबाद से कबूलपुर की दिशा में जा रही तेज गति से ऑटो रिक्शा के चपेट में आ गया। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो रिक्शा चालक मोहम्मद सलीम निवासी कबूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने उक्त मार्ग पर ब्रोकर की मांग किया। पुलिस ने आ·ाासन दिया कि तत्काल ब्रोकर बनवाया जाएगा।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3n7CGQW
Tags
recent