नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम प्रधान पद के लिये धर्मापुर गांव के जय हिंद यादव सबसे अधिक वोटों से जितने वाले नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बने। जानकारी के अनुसार विकासखण्ड क्षेत्र के धर्मापुर गांव के जय हिंद यादव ने पूरे ब्लॉक में सबसे ज्यादा वोटों से जितने वाले नव निर्वाचित ग्राम प्रधान बनने का रिकॉर्ड कायम किया है। धर्मापुर गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जय हिंद यादव ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी व चार बार से लगातार ग्राम प्रधान रह रहे लाल चंद यादव को 1531 वोटों से मात दी है। एडीओ पंचायत लालजी राम ने बताया कि जय हिंद यादव पूरे ब्लॉक में सबसे ज्यादा वोटों से जितने वाले प्रत्याशी हैं।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3eOvw0v
Tags
recent