नया सबेरा नेटवर्क
बस्ती। राष्ट्रीय मानवाधिकार सर्वेक्षण के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अटल बिहारी बजाज ने वर्चुअल संवाद किया जिसका संचालन प्रदेश संगठन सचिव उ.प्र राधेश्याम कमलापुरी ने किया जिसमे चार प्रदेशों के प्रदेश पदाधिकारी एंव मंडल तथा जिला पदाधिकारी जुडे़ रहे प्रदेश अध्यक्ष ने कहा संगठन में विस्तार किया जाएगा जिसमे नये लोगो को स्थान दिया जाएगा जिसमे संगठन की मजबूती मिलेगी और सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाया जाएगा प्रदेश अध्यक्ष ने कहां मानवाधिकार हनन के मामले काफी बढ़ गए हैं महिला उत्पीड़न दहेज , दहेज हत्या, श्रमिक शोषण, बाल श्रम साम्प्रदायिक हिंसा, कैदियो का उत्पीड़न गैर कानूनी कार्य ,पुलिस कार्य मे बिफलता , भुखमरी एफ.आई.आर. दर्ज नही करना ठेके दारी में बेइमानी, बलात्कार, बिना सूचना नौकरी से निकाल देना घूसखोरी, फर्जी मुठभेड़ , मजदूरी कराकर पैसे न देना मौलिक अधिकारों का हनन अनुसूचित जाति एंव जनजातियों के विरूध अत्याचार इत्यादि बाते कही प्रदेश सचिव ने कहा कि अपने परिवार का बचाव व सुरक्षा करते हुए लोगो मे मास्क, सैनिटाइजर , राशन किट संगठन के माध्यम से वितरण किया जाए सुरेंद्र कुमार गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़)
प्रसाद राजाराम रसाल (प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र)
शमशाद अली शिद्दीक (प्रदेश अध्यक्ष बिहार)
एवं चारों राज्यों के प्रदेश, मण्डल,जिला स्तर के अमीर चन्द्र गुप्ता, प्रेम सोनी, अनिल कमलापुरी, तरूण गुप्ता कमलापुरी, तबस्सुम खातून , आदित्य आनंद आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fnH2QB
Tags
recent