नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। महानगर के प्रतिष्ठित, साहित्यकारों में विख्यात, छंद, सवैया,गीतों के कवि,पत्रकार विनय शर्मा दीप का एकल काव्यपाठ रविवार दिनांक 16 मई 2021 को मथुरा,उत्तर प्रदेश भगवान श्री कृष्ण की धरती मथुरा से 'ब्रजभूमि साहित्य मंच' के अध्यक्ष श्रीकृष्ण भारद्वाज शास्त्री की अध्यक्षता में भव्य एकल काव्यपाठ हुआ।उक्त संयोजन संस्था के उपाध्यक्ष सुरेश फौजदार,प्रमुख सचिव सोहन लाल शर्मा 'प्रेम',संरक्षक प्रकाश चंद्र पाराशर,डाॅक्टर रामवीर शर्मा, नरेन्द्र शर्मा,सहयोगी डाॅक्टर राजकुमार रंजन,डाॅक्टर अंगद धारिया,श्रीमती मंजू कट्टा रविकांत शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ।दीप के एकल काव्यपाठ ने आनलाइन फेसबुक पर खूब वाहवाही लूटी,हजारों कमेन्ट,लाइक,शेयर देकर साहित्यकारों,श्रोताओं ने खूब हौसला अफजाई किया।भगवान श्रीकृष्ण की धरती व ब्रजभूमि पटल से दीप ने अपने खूबसूरत गीतों,छंदों,सवैया से लोगों के हृदय में जगह बना ली।उनके कुछ गीतों के मुखड़े इस प्रकार रहे-
(1)
मथुरा की नगरिया आयो रे।
ब्रजभूमि डगरिया आयो रे ।।
(2)
चोरी करत पकडे कान्हा तहार,
मैया देख अबकी बार।
बाटे मुंह में लगाये मैया,देख अबकी बार ।।
(3)
मुरलिया वाले,बसुरिया वाले,
तेरी जय हो।।
ब्रज में लीला खूब दिखाया,
गोपी-ग्वाल को नाच नचाया,
कमोरिया लाले,गगरिया वाले
तेरी जय हो।।
दीप के एकल काव्यपाठ के उपरांत संस्था अध्यक्ष श्रीकृष्ण भारद्वाज शास्त्री ने आमंत्रित कवि विनय शर्मा दीप के साथ उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और विनय शर्मा दीप को पटल पर सुन्दर काव्यपाठ हेतु सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3fmtdSs
Tags
recent
![*Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad* *Ad : ADMISSION OPEN : PRASAD INTERNATIONAL SCHOOL JAUNPUR [Senior Secondary] [An Ideal school with International Standard Spread in 10 Acres Land] the Session 2021-22 for LKG to Class IX Courses offered in XI (Maths, Science & Commerce) School Timing-8.30 am. to 3.00 pm. For XI, XII :8.30 am. to 2.00 pm. [No Admission Fees for session 2021-22] PunchHatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh www.pisjaunpur.com, international_prasad@rediffmail.com Mob : 9721457562, 6386316375, 7705803386 Ad*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgbhpyOv_zC_Tlk9dU62iJSiFGBBS9bSN-sz2cl85COfln6jYKQ91ab3nIKpql_l1YQ_P5qfS3M03isNidGTjwohqGkpsGlnsZeMbXIj4TqyKzTPfsHOG_llEyV9xazfuvHCfKFZ14mwtk/w254-h320-rw/WhatsApp+Image+2021-04-14+at+8.28.02+PM.jpeg)

