नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर: शाहगंज तहसील में स्थित निजमापुर गांव के पूर्व प्रधान तथा समाजसेवी सूर्य प्रसाद सिंह (65) के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। काफी दिनों से वे बीमार चल रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद तथा पूर्व सांसद राम विलास वेदांती के बेहद करीबी रहे ,स्व. सूर्य प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह के रिश्तेदार भी थे।शाहगंज के वर्तमान विधायक तथा पूर्व मंत्री ललई यादव के भी काफी करीबी रहे। वे 15 वर्षों तक प्रधान रहे।वरिष्ठ पत्रकार मुन्नात्रिपाठी, पत्रकार शिवपूजन पांडे, समाजसेवी साधु तिवारी, विकास सिंह ,राजेंद्र मिश्रा ,महेंद्र तिवारी आदि ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3aZp4lZ
Tags
recent