नया सबेरा नेटवर्क
बस्ती। बस्ती जिले के भाजपा मंडल गौर के बभनान मे गौर मंडल के प्रभारी डॉ नागर दास मिश्रा जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राधेश्याम कमलापुरी, मंडल अध्यक्ष गौर विजय गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय ब्यास , रामफेर गुप्ता, श्यामबहादुर सिंह, सोनू सिंह, राजेश कमलापुरी, शिवकुमार तिवारी, नितेश सिंह , रामबाबू कमलापुरी, संतोष शुक्ला, वरूण पांडेय आदि लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयं सेवक डॉ. नागर दास मिश्र का निधन हो गया। ये करीब पचपन वर्ष के थे। नागर दास मिश्र की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। इनका स्थानीय कैली अस्पताल में इलाज चल रहा था। इनके निधन से राजनैतिक क्षेत्र के साथ साथ शिक्षा जगत से जुड़े लोग शोकाकुल हैं। डॉ. मिश्र एक सरल, मृदुभाषी और सिद्धांतवादी व्यक्ति थे। ये आचार्य नरेंद्र देव पीजी कालेज बभनान में राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष थे। ये हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज के सदस्य भी थे। नागर दास जी एक आदर्श स्वयंसेवक थे, सह नगर संघचालक, जिला बौद्धिक प्रमुख जैसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके थे। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नागर दास मिश्र के जाने से पूरे जनपद में शोक की लहर है। डॉ. नागर दास मिश्र संघ परिवार के शिक्षण संस्था जन शिक्षा समिति के प्रदेश के अध्यक्ष भी थे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं में शुमार डॉ. नागर दास भाजपा के जिला महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर भी रह चुके थे। ये बस्ती नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ चुके थे। शहर के जाने-माने विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग के दो बार प्रबंधक तथा वर्तमान में अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे थे। स्वास्थ्य के प्रति सदा सजग रहने वाले, संयमित जीवन जीने वाले नागर दास को कोरोना महामारी ने 12 दिन पूर्व अपनी चपेट में ले लिया था, तभी से वह कैली हॉस्पिटल में भर्ती थे। अस्पताल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रोफेसर मिश्र अपने पीछे 2 पुत्र तथा दो पुत्रियों और पत्नी सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैंं। श्री मिश्र के निधन से राजनीतिक तथा सामाजिक बौद्धिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है। इनके निधन पर जनपद के तमाम नेताओं, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवी वर्ग ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा है अनर्थ हो गया भाजपा के वरिष्ठ नेता व आचार्य नरेंद्र देव पी.जी. कालेज बभनान के राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ.नागर दास मिश्र जी पिछले 12 दिनों से कोरोना से लड़ते लड़ते आज जिंदगी की जंग हार गए। ओपेक हॉस्पिटल कैली में उनका देहावसान हो गया। ईश्वर पूजनीय गुरु जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nOxtOo
Tags
recent