नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। सजग समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम लखन सिंह चौहान की माता धनवंती देवी के निधन पर शोकसभा हुई। बीते 4 मई को धनवती देवी के निधन की खबर से शोक की लहर दौड़ गयी थी। उसी को लेकर बुधवार को हुई शोकसभा में मृतका के आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। साथ ही यह भी प्रार्थना की गयी कि उनके परिवार को इस दुखद घड़ी में सहन करने की शक्ति मिले। शोकसभा में सजग समाज पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बौद्ध, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव ताजउल हसन एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामदुलारे गिरी सहित तमाम पदाधिकारीगण उपस्थित होकर 2 मिनट का मौन रखे। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुये सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन किये।
Ad |
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2RNLoZ0
Tags
recent