नया सबेरा नेटवर्क
हिम्मत बहादुर सिंह
जौनपुर के शाहगंज (सोध) ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में वार्ड संख्या 148 एंव वार्ड संख्या 149 में किसी को जितवाने के लिए तथा किसी को हरवाने के लिए की गयी धांधली।
पहले वार्ड संख्या 148 की बात की जाए यहाँ पर मंजू सिंह W/O अजय सिंह (सोनिकपुर) क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थीं। उक्त चुनाव के लिए ग्रामसभा कनारापुर एंव ग्रामसभा हड़हीं के दो सेक्टरों (बूथ संख्या 343 एंव 118) पर मतदान होना था। मंजू सिंह W/O अजय सिंह (सोनिकपुर) को बूथ संख्या 343 से 242 मत एंव बूथ संख्या 118 से 99 मत मिले।
अब वार्ड संख्या 149 की बात की जाए यहाँ पर मंजू सिंह W/O अजय सिंह (खरचू, सरायख्वाजा) क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही थीं। उक्त चुनाव के लिए ग्रामसभा अतरहीं के एक सेक्टर (बूथ संख्या 340, 341 एंव 342) पर मतदान होना था। मंजू सिंह W/O अजय सिंह (खरचू, सरायख्वाजा) को कुल मत 383 एंव प्रमुख प्रतिद्वंद्वी अभिमन्यु जी को कुल मत एंव 490 मिले अर्थात इस वार्ड से अभिमन्यु जी की जीत सुनिश्चित थी।
अब मजे की बात देखिए कि वार्ड संख्या 148 एंव 149 से लड़ने वाले दोनों प्रत्याशियों के नाम एक, यदि उपनाम को छोड़ दिया जाए तो पति का नाम एक, चुनाव चिन्ह (अलाव तापता हुआ व्यक्ति) एक तथा सेक्टर (बूथ संख्या 340, 341, 342, 343 जहाँ स्थित बूथों पर मतदान होता है) एक। बस इसी संयोग का फायदा उठाने में मंत्री जी के प्रतिनिधि महोदय अजय सिंह (खरचू, सरायख्वाजा) जी लग गए उन्होंने मंजू सिंह W/O अजय सिंह (सोनिकपुर) के बूथ संख्या 343 पर पड़ने वाले मतों को अपने पत्नी के मतों में शामिल करने का दबाव बनाने लगे (चुकी मंजू सिंह W/O अजय सिंह सोनिकपुर के वार्ड संख्या 148 का एक बूथ 343 ग्रामसभा अतरहीं स्थित सेक्टर में ही पड़ता था एंव उसी सेक्टर में मंजू सिंह W/O अजय सिंह "खरचू" सरायख्वाजा के वार्ड संख्या 149 के तीन बूथ 340, 341, 342 पड़ते थे) इससे उन्हें दो फायदा होता पहला कि वे अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह (सोनिकपुर) को क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव वार्ड संख्या 148 से हरा देते तथा दूसरा स्वयं (उनकी पत्नी) वार्ड संख्या 149 से चुनाव जीत जाते।
चुकी मामला हाई प्रोफाइल था इसलिए शाहगंज सोधी ब्लॉक के रिटर्निंग आफिसर (RO) अनिल वर्मा जी नें इस कार्य में अपना भरपूर सहयोग दिया। वे क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रमाण पत्र मंजू सिंह W/O अजय सिंह (खरचू, सरायख्वाजा) को देने जा रहे थे कि यह बात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता एंव अजय सिंह (सोनिकपुर) के बड़े भाई विजय कुमार सिंह "विद्यार्थी" जी को पता चली उन्होंने जिला प्रशासन को टाईट किया तब जाकर वार्ड संख्या 148 एंव वार्ड संख्या 149 के सही विजेता उम्मीदवारों को क्षेत्र पंचायत सदस्य का प्रमाणपत्र मिल पाया अन्यथा क्या होता यह पाठक अंदाजा लगा सकते हैं।
अजय सिंह "खरचू" अपने ग्राम सभा सरायख्वाजा से अपने छोटे भाई संतोष सिंह जी की पत्नी रैना सिंह जी को भी प्रधान पद का उम्मीदवार बनाए थे और महज 7 वोट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वंदना सिंह W/O शैलेष कुमार सिंह "बल्लर" (पूर्व प्रधान) से चुनाव जीते हैं, लोग इस चुनाव में भी धांधली की आशंका जता रहे हैं और इस निमित्त उम्मीदवारों द्वारा सम्बंधित सक्षम अधिकारियों के समक्ष भी प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर दिया गया है यदि मामले की निष्पक्ष जाँच नहीं हुई तो वे लोग न्यायालय जाएंगें।
चुनाव में मोदी जी एंव योगी जी जैसे ईमानदार, आदर्शवादी राजनेता के राज में चुनाव में सत्ता की ताकत से धांधली करने वालों पर कठोर कार्यवाही होनी चाहिए जिससे दूसरों को भविष्य में ऐसा दुबारा न करने का सबक मिल सके एंव उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए।
धन्यवाद
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2StVZsN
Tags
recent