नया सबेरा नेटवर्क
तेजीबाजार,जौनपुर। थाना महाराजगंज के बैरमा गांव में पांच जून की रात द्वारचार के दौरान सरोज और मौर्या के मध्य हुए विवाद में टिल्लू मौर्य ने चाकूबाजी करके 7 लोगों को घायल कर दिया था तब से आरोपी फरार चल रहा था छठवें दिन पुलिस ने सराय पटरी चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार वैरमा गांव में शनिवार की रात द्वारचार के दौरान डीजे का पहिया खेत में उतर जाने के कारण खेत में बांस से बनाई गई बाउंड्री टूट गई थी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया था। नाराज होकर खेत का मालिक टिल्लू मौर्या ने सात लोगों को चाकूबाजी करके घायल कर दिया था। जिनमें से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज हेतु बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास व दलित उत्पीड़न संबंधी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सराय पड़री चौराहे पर जाल बिछा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया। थाना अध्यक्ष संतोष राय ने बताया आरोपी को जेल भेज दिया गया है और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zieK33
Tags
recent