Adsense

छात्र-छात्राओं में पठन कौशल विकास हेतु हुई कार्यशाला | #NayaSaberaNetwork

छात्र-छात्राओं में पठन कौशल विकास हेतु हुई कार्यशाला | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
पटना। राष्ट्रीय पठन दिवस के अवसर पर संकुल संसाधन केंद्र, मध्य विद्यालय रमना, गुलजारबाग, पटना में छात्र-छात्राओं में पठन कौशल विकसित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन संकुल समन्वयक सूर्य कान्त गुप्ता के द्वारा किया गया। श्री गुप्ता ने बताया कि भाव और विचारों को लिखित भाषा के माध्यम से पढ़कर समझने को पठन कहा जाता है तथा लिखित भाषा को पढ़ने की क्रिया को पठन कौशल कहा जाता है। बच्चों में पठन कौशल विकसित करने हेतु यह आवश्यक है कि बच्चों को भाषा के आनंद से रूबरू कराया जाए। इसके लिए बालगीत सबसे अच्छी गतिविधि है। इसके बाद आव-भाव के साथ कहानी पढ़कर सुनाना महत्वपूर्ण गतिविधि है। इससे बच्चों में रुचि जागृत होती है और वे भी पठन के सही तरीकों से पढ़ना शुरू कर देते हैं। पठन कौशल के विकास से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया व पठन कौशल के तरीकों को सिखा। इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग कुमारी रीना एवं अरुणा भारती ने प्रदान किया।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2TNjcXx

Post a Comment

0 Comments