नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई भारतीय जनता पार्टी , मुंबई के अनेक पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं । वह एक कुशल वक्ता, प्रभावशाली प्रशासक तथा बेदाग छवि वाले मुख्यमंत्री हैं। उत्तर भारतीय मोर्चा , मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली तथा अपराधियों के खिलाफ चलाया गया अभियान सराहनीय रहा।मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से गुंडों तथा माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की, उसकी आज पूरी दुनिया में सराहना की जा रही है। उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजित सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। वे पूरी तरह से जनसमर्पित नेता है। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन के चलते आज उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का सफाया हो चुका है। दहीसर के युवा भाजपा नेता राम यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सफलतम तथा सर्वाधिक प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में शामिल हो चुके हैं। उनकी दूरदर्शी नीतियों तथा सुंदर नियोजन के चलते उत्तर प्रदेश आज, उत्तम प्रदेश के रूप में तब्दील हो रहा है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Rr1w35
Tags
recent