नया सबेरा नेटवर्क
कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में लिया गया निर्णय
जौनपुर। उ.प्र.मा.शि. संघ ने शिक्षक साथियों की समस्याओं को लेकर जिस पुरजोर तरीके से संघर्ष का रास्ता चुना है, उससे प्रभावित होकर प्रदेश भर के शिक्षक साथी इस संगठन से जुड़ने लगे हैं। कुछ जनपदों में तो शिक्षक साथियों ने यहाँ तक कह दिया कि जिस नि:स्वार्थ भाव से और जिन मूलभूत सिद्धांतों के साथ यह संगठन काम कर रहा है उससे यह लगने लगा है कि अब पुराने माध्यमिक शिक्षक संघ के आदर्शों और पदचिन्हों पर संगठन आगे बढ़ रहा है। उक्त बातें उ.प्र.मा. शि. संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रमेश सिंह ने कही। श्री सिंह ने कहा कि सिद्धांतों और संघर्षो में वि·ाास व्यक्त करते हुए आजमगढ़ मंडल के शिक्षक साथियों ने संगठन से जुड़ने और उ.प्र.मा.शि. संघ (सेवारत) के बैनर तले काम करने की इच्छा व्यक्त की थी, जिसका सम्मान करते हुए शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह के साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा.राकेश सिंह एंव प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. प्रमोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में आजमगढ़ मंडल मुख्यालय पर सैकड़ों शिक्षकों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए शैलेश राय को प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया और उन्हें मंडल के सभी जनपदों में संगठन के विस्तार एवं जनपदीय पदाधिकारियों के मनोनयन का उत्तर दायित्व सौंपा गया है। संगठन के अन्य प्रदेश एवं विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने आजमगढ़ मंडल का दायित्व शैलेश राय को सौंपे जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Tku7rt
Tags
recent