नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई : अपनी उपलब्धियों से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले महान एथलीट, फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह (91) के निधन की खबर मिलते ही मुंबई में शोक की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि हमने एक महान खिलाड़ी खो दिया। पद्मश्री मिल्खा सिंह देश के लाखों खिलाड़ियों के प्रेरणा स्रोत रहे। एशियन गेम तथा कॉमनवेल्थ गेम के 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल लेने वाले, वे एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रहे ।राहुल एजुकेशन के सचिव राहुल तिवारी ने कहा कि मिल्खा सिंह ने अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ाया। वह एक शानदार व्यक्ति रहे। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने कहा कि मिल्खा सिंह ने अपनी अंतिम सांस तक खेल के क्षेत्र में अपना योगदान दिया। उनके निधन की खबर से हम सभी स्तब्ध हैं। दहिसर के युवा समाजसेवी राम यादव ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मिल्खा सिंह एक बेहतरीन एथलीट और स्पोटिंग लीजेंड थे। उनके निधन से देशवासियों को गहरा दुख हुआ है। एनएसयूआई के नेशनल डेलीगेट निखिल रूपारेल ,शिवसेना प्रवक्ता आनंद दुबे, परिश्रम संस्था के एड अखिलेश चौबे, पूर्वांचल विकास परिवार के अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री बलवंत वर्मा, सिने कामगार यूनियन से जुड़े अजीत सिंह आदि ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है। ज्ञातव्य है कि मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मला सिंह की भी पिछले दिनों कोरोना के चलते निधन हो गया था। आईसीयू में एडमिट होने के चलते मिल्खा सिंह अपनी पत्नी का अंतिम दर्शन नहीं कर सके थे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zFec7y
Tags
recent