21 ब्लॉक में से 5 प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी ब्लॉकों में हुआ नामांकन
जौनपुर। जनपद के 21 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरूवार को नामांकन हुआ। अधिकांश प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाते हुए ब्लॉकों पर नामांकन करने पहुंचे। हलांकि हर ब्लॉकों पर नामांकन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ नामांकन 3 बजे तक चला। नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी पूरी हो गयी। 9 जुलाई को नाम वापसी होगी तथा इन प्रत्याशियों के भाग के फैसले के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। 21 ब्लॉकों में से 5 ब्लॉकों में गुरूवार को ही निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हो गये। हलांकि उन्हें प्रमाण पत्र अधिकारिक रूप से अन्य 16 ब्लॉक प्रमुखों का निर्वाचन होने के बाद जीत का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिन पांच ब्लॉकों में निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने गये हैं उसमें बख्शा में मनोज यादव निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। भाजपा ने सजल सिंह क ो अपना प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन 3 बजे तक सपा, भाजपा तथा अन्य कोई प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल नहीं किया इससे मनोज यादव को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुन लिया गया। इस पूरे चुनाव प्रकिया में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू की अहम भूमिका रही। जीतने के बाद निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव के साथ प्रसंनचित्त मुद्रा में नजर आये।
21 ब्लॉक में से 5 प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित | #NayaSaberaNetwork









जलालपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मेदी राम की पत्नी ने दो सेटों में नामांकन किया। मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पूर्व विधायक स्व. विनोद सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह फंटू ने दो सेटों में नामांकन किया। वहीं शाहगंज सोधीं ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी की भयोहू मंजू सिंह ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी तारा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुर्इं तथा केराकत से भाजपा प्रत्याशी सरोजा देवी तथा डोभी ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा की विद्या देवी निर्विरोध निर्वाचित हुर्इं। अधिकांश ब्लॉकों में नामांकन के दौरान गहमा गहमी का माहौल रहा तथा प्रत्याशी अपना प्रदर्शन कर अपनी शक्ति का एहसास कराने में पीछे नहीं रहे। इसी क्रम में सुइथाकला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत सुइथाकला प्रमुख पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में विद्या देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया वहीं समाजवादी पार्टी के समर्थित उम्मीदवार धर्मेन्द्र वर्मा ने भी अपना  नामांकन किया,तीसरे निर्दल प्रत्याशी के रूप में कपिल देव ने भी अपना पर्चा भरा। शान्ति ब्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि विकासखण्ड परिसर के बाहर व भीतर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। नामांकन अवधि की समाप्ति तक प्रभारी निरीक्षक देवीवर शुक्ला पूरी मुस्तैदी से मौके पर मौजूद रहे। मुफ्तीगंज संवाददाता के अनुसार  गुरु वार को स्थानीय क्षेत्र  के मुफ्तीगंज ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दिन दो पर्चे भरे गए। पहला सपा से मीला सरोज पत्नी संजय सरोज एवं दूसरा भाजपा समर्थित उषा देवी पत्नी राज कुमार का पर्चा भरा गया। अत्यधिक भीड़ को संभालने हेतु प्रभारी निरीक्षक लाइनबाजार योगेंद्र यादव,प्रभारी निरीक्षक केराकत त्रिवेणी सेन,चौकी इन्चार्ज मुफ्तीगंज मुन्नी लाल कन्नोजिया दल बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। करंजाकला/सरायख्वाजा संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की भयेहु पूनम यादव ने 2 सेटों में प्रमुख पद चुनाव के लिए नामांकन किया। इनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव,जितेंद्र सिंह,राजकेसर पाल, प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील कुमार मम्मन,शरद सिह, कपिल देव सिंह,राजीव सिंह दादा, दुर्गेश सिंह,श्याम बाबु, चंदन यादव मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी गीता यादव ने 2 सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। इनके साथ सपा नेता लालचंद यादव लाले, ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव, रियाजुल खान,चन्द्रशेखर, दारा सिंह चौहान, जितेंद्र यादव, अशोक कुमार, जय हिंद, बबलू सारंग,आनंद यादव,जंगबहादुर, हेमंत यादव ,मनोज कुमार मौजूद रहे । दोनों प्रत्याशियों ने  भारी भरकम जुलूस के साथ नामांकन किया गया। इस दौरान  ब्लॉक में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार सपा पार्टी से अधिकृत ब्लॉक प्रमुख पद प्रत्याशी दीप्ती पटेल पत्नी राजेश पटेल निवासी दीपकपुर ने अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक पर पहुँच कर दो सेट में पर्चा भरकर चुनाव मैदान में उतरीं। वहीं दूसरी तरफ भाजपा से ऊषा शुक्ला पत्नी श्री प्रकाश शुक्ला निवासी कुशमौल ने दो सेट में पर्चा भरा साथ में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी नामाकंन के दौरान ब्लॉक परिसर में अपने समर्थकों के साथ उपस्थित रहीं। ब्लाक परिसर में थाना प्रभारी राजित राम यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। बरसठी संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड पर गुरु वार को प्रमुख पद के नामांकन में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी अनिता सुरेंद्र शुक्ला लगभग साढ़े 12 बजे दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके पश्चात निर्धारित समय 3 बजे अपरान्ह तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र न दाखिल करने से उपजिलाधिकारी मडि़याहंू मंगलेश दुबे ने अनिता सुरेंद्र शुक्ला को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जाने की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी 10 जुलाई को अनिता सुरेंद्र शुक्ला को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रमाण पत्र चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दिया जाएगा। जैसे ही उपजिलाधिकारी मडियाहू ने अनिता सुरेंद्र शुक्ला को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया समर्थकों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दंे कि बरसठी विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए बीते 7 जुलाई को अनिता शुक्ला सहित 2 अन्य लोगो ने भी ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदारी के लिए नामांकन पत्र खरीदा था। उम्मीद जताई जा रही थी कि बरसठी में त्रिकोणीय लड़ाई होगी लेकिन 7 जुलाई के दोपहर बाद जैसे ही भाजपा ने जौनपुर के अपने अधिकृत ब्लॉक प्रमुखों के प्रत्याशियों की सूची जारी किया बरसठी का राजनैतिक पारा बढ़ने लगा और 8 जुलाई गुरु वार सुबह 11 बजे तक सारा परिदृश्य स्पस्ट होने लगा कि भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी अनिता सुरेंद्र शुक्ला ही मैदान में रहेंगी। अनिता शुक्ला के नामांकन में आए मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने भी इशारों में ही बता दिया था कि बरसठी से उम्मीद है कि भाजपा प्रत्याशी अनिता सुरेंद्र शुक्ला निर्विरोध चुनी जाएंगी। बीते दो दशक में यह पहला ब्लॉक प्रमुख का चुनाव है जिसमे बरसठी क्षेत्र की जनता ने अनिता सुरेंद्र शुक्ला को निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना और यह भाजपा के लिए जिले में बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर भाजापा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता ब्राह्मदेव मिश्रा, पूर्व प्रत्याशी अनिता रावत, रमेश दुबे, राजेश यादव, अशोक दुबे, जिलामंत्री कमलेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला, बीडी तिवारी, पूर्व प्रधान राजितराम शुक्ला, उग्रसेन सिंह, कैलाश उपाध्याय, अशोक शुक्ला, यादवेंद्र शुक्ला, केपी मिश्रा, प्रधान अरविंद शुक्ला, चंद्रभान सिंह चंदा, गजेंद्र दुबे, नीतीश बिंद, मिथलेश पांडेय, राज दुबे, समाजसेवी जज सिंह अन्ना समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार ब्लॉक प्रमुख पद के लिए हो रहे नामांकन के दौरान सपा के प्रत्याशी गोपेश यादव एंव भाजपा से रीना पटेल चुनाव मैदान में उतरे। नामांकन करते ही चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई। सबसे पहले सपा नेता गोपेश यादव का काफिला ब्लॉक पर पहंुचा। इस दौरान उन्होंने दो सेट में नामांकन किया। इस दौरान सपा नेता पंधारी लाल यादव,विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रीना पटेल अपने काफिले संग पहंुची।उन्होंने ने भी दो सेट में नामांकन किया। बीजेपी प्रत्याशी के साथ मछलीशहर सांसद बीपी सरोज,अनीता रावत,भाजपा नेता राकेश जायसवाल, सन्तोष जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नामांकन स्थल का एसपी देहात त्रिभुवन सिंह पहंुचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नामांकन स्थल पर कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में जगह जगह महिला एंव पुरु ष सुरक्षा बल के जवान मौजूद रहे। खुटहन संवाददाता के अनुसार ब्लाक प्रमुख पद को लेकर गुरु वार को चार उम्मीदवारो ने पर्चा जमा कर अपनी अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया। चर्चा है कि सपा और भाजपा के अलावा शेष दोनों कैंडिडेट डमी प्रत्याशी के रूप में मैदान में लाये गये है। यहाँ असली टक्कर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच होना तय है। सपा ने प्रमुख पद पर पखवाड़ा पहले ही राजीव यादव की माता पूर्व प्रमुख सरयू देई पर वि·ाास जाहिर कर उन्हें पार्टी से उम्मीदवार बना दिया। वहीं भाजपा ने मतदान के तीन दिनों पूर्व बुधवार की शाम अपना पत्ता खोला। पार्टी ने ब्रिाजेश यादव पर भरोसा कर उन्हें उम्मीदवारी सौंपी। इसके अलावा बृजेश ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अपनी माता शांती देवी के नाम से भी एक सेट में पर्चा दाखिल किया। सपा की सरयूदेई ने भी अपने साथ निर्दल प्रत्याशी के रूप में जयशंकर यादव के नाम से पर्चा दाखिल किया। चुनाव को लेकर जो सरगर्मी चल रही है, उसमे दोनों निर्दल प्रत्याशी चर्चा के बाहर चल रहे है। दोनों कैंडिडेट डमी माने जा रहे है। यहां सपा और भाजपा के बीच कांटे के मुकाबले की संभावनाएं बनती जा रही है। वहीं नामांकन में सपा विधायक के न पहुंचेने की चर्चा होती रही। ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर सपा के उम्मीदवार के नामांकन के समय क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई का न पहुंचना, चर्चा का बिषय बना रहा। सपा के शाहगंज विधान सभा अध्यक्ष अखंड प्रताप यादव, राजमहातिम यादव सहित दर्जनो सपा कार्यकर्ता चौराहे से लेकर ब्लाक मुख्यालय तक अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे। वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह,विधान सभा संयोजक नरेन्द्र उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल, प्रेमचन्द्र तिवारी, रजनीश सिंह, श्रीकृष्ण पांडेय, राजेंद्र मिश्रा सहित दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक प्रमुख पद के लिए बीजेपी की अधिकृत और एक मात्र उम्मीदवार सरोजा देवी ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया। दोपहर करीब पौने एक बजे अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने आरओ इंद्र श्याम मिश्रा को दो सेटों में नामांकन पत्र सौंपा। सरोजा देवी ब्लॉक क्षेत्र के अजोरपुर तरियारी वार्ड से बीडीसी सदस्य हैं। यह सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। ब्लाक में कुल 92 बीडीसी सदस्य हैं। नामांकन के अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष राम विलास पाल, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, अनिल कुमार सिंह, चंद्रजीत पहलवान, नरेन्द्र प्रताप सिंह, रवि दूबे, नीलू सिंह, प्रभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad




*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*Admission Open : ROYAL COACHING INSTITUTE (Royal Educational & Social Welfare Society) Contact: 05224103694 9919906815, 6390007012 | Jaunpur Center-House No. 171 Near Income Tax Office, Shekhupur, Hussenabad, Jaunpur - 222002 | Head Office - Ground Floor, Kailash Kala Building, 9-A Shahnajaf Road, Hazratganj, Lucknow - 226001 | भारत सरकार द्वारा फ्री कोचिंग व छात्रवृत्ति | COURSE : NEET - MEDICAL | SPONSORED BY MINISTRY OF SOCIAL JUSTICE AND EMPOWERMENT GOVERNMENT OF INDIA | Admission Open — SC / OBC वर्ग के छात्र छात्राओं के लिये • Last Date : 5 July 2021 • स्टाइपेन्ड 3000 /- रु प्रतिमाह स्थानीय तथा 6000/- रू प्रतिमाह बाहरी अनुमन्य है। • 8 लाख रुपये तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्र छात्राएं प्रवेश के योग्य होंगे। • छात्र/छात्राओं को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, Course Duration बैंक एकाउन्ट और तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। Total Seats 85 9 Months/ • आनलाईन आवेदन के लिए visit www.resws.org/enrollment-form/ • अनिवार्य डॉक्युमेन्ट coaching.royal@gmail.com पर ईमेल करें। 39 weeks | विशेषताएं — अनुभवी और उच्चशिक्षित शिक्षकों द्वारा कक्षायें ली जायेंगी। • वातानुकूलित, स्मार्ट क्लास रूम और ऑनलाईन क्लासेस की सुविधा। • उचित शैक्षिक माहौल व लाइब्रेरी की सुविधा। समय-समय पर टेस्ट ले कर परीक्षा की विशेष तैयारी कराना। • अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें.* Ad
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AIpAQv
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534