#JaunpurLive : बक्शा थानाध्यक्ष ने दिया सक्त हिदायत मंदिर परिसर में नहीं लगेगा कोई दुकान कोविड 19का कड़ाई से हों पालन



नौपेड़वा, जौनपुर। क्षेत्र में आज दिन सोमवार को बक्शा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सारनाथ महादेव मंदिर परिसर  का औचक निरीक्षण किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर पुजारिन प्रबन्धक श्रीमती माला शुक्ला को शक्त निर्देश देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि सावन के महीने में किसी भी प्रकार की मंदिर परिसर में दुकानें नहीं लगनी चाहिए। और कोविड 19 का कड़ाई से पालन करना होगा। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की मनमानी नहीं चलेगी। यदि कोई भी किसी भी प्रकार की दुकानें  लगाएंगा वो खुद जिम्मेदार होंगा। और श्रद्धालुओं को मास्क लगाना अनिवार्य होगा उचित दुरी बना कर जलाभिषेक किया जा सकता है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534