#JaunpurLive : बोरीवली मनपा माध्यमिक शाला का शत -प्रतिशत रहा एसएससी परिणाम



मुम्बई । महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शिक्षण मंडल द्वारा एस एस सी के परीक्षा परिणाम में  बोरीवली मनपा माध्यमिक विद्यालय राजडानगर का  इस वर्ष  का परिणाम 100 % है।कुल 208 विद्यार्थियों में से सभी 208 उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमे से 14 विद्यार्थियों ने 80%से अधिक अंक प्राप्त किये हैं और 24 विद्यार्थी डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं।हिंदी माध्यम के छात्र आलोक विनय झा ने 93 % के साथ 465 अंक प्राप्त करते हुए न केवल विद्यालय में प्रथम स्थान पाप्त किया वरन मनपा के समस्त हिंदी माध्यम के माध्यमिक विद्यालयों में 6 वाँ स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय का कुल परिणाम  91 प्रतिशत से अधिक था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश त्रिपाठी ने समस्त विभागीय  सम्माननीय वरिष्ठ उच्चाधिकारियों शिक्षणाधिकारी सह संचालक महेश पालकर , शिक्षणाधिकारी राजू तड़वी  उपशिक्षणाधिकारी ममता राव  प्रशासकीय अधिकारी दीपिका पाटिल शिक्षण निरीक्षक पंकज पिम्पले विजय जाधव  , सुचिता खाड़े , विश्वास रोकड़े स उम्बर द्वारा समय- समय पर  प्रदान किये गए मार्गदर्शन हेतु सहृदय आभार व्यक्त करते हुए समस्त विद्यार्थियो , पालकों शिक्षक  - शिक्षिकाओं का हार्दिक अभिनंदन और  शुभकामनाएँ।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534