Adsense

#JaunpurLive : बढ़ती जनसंख्या के चलते सरकारी योजनाओं को नहीं मिल पाती अपेक्षित सफलता



 मुंबई:  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून की सराहना करते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का प्रमुख उद्देश्य सबको अच्छी शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के चलते सरकारी योजनाओं को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाती हैं। आज भारत, चीन को भी पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। विश्व के 2 प्रतिशत भाग पर स्थित भारत में विश्व की 15 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जितनी जनसंख्या है , उतनी जनसंख्या भारत में हर वर्ष बढ़ जाती है।जयप्रकाश  सिंह ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में, जनसंख्या नियंत्रण अति आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों की लगातार कमी हो रही है। जनसंख्या नीति का किसी जाति या मजहब से संबंध नहीं है। इसका संबंध समग्र विकास और सुनहरे भविष्य से है। जयप्रकाश सिंह ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी बच्चों की अच्छी शिक्षा तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहती हैं।जो छोटा पारिवार में ही संभव है। आज , लड़कियों ने विकास की दौड़ में सबको  पीछे छोड़ दिया है। जनसंख्या नियंत्रण कानून से लड़के और लड़कियों के बीच का भेद भाव भी समाप्त होगा।

Post a Comment

0 Comments