#JaunpurLive : लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने प्रमोद यादव व ओमनाथ बने प्रदेश सचिव

#JaunpurLive : लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने प्रमोद यादव व ओमनाथ बने प्रदेश सचिव


जिलाध्यक्ष भानु मौर्य सहित लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने दी बधाई
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रामकरन निर्मल ने जनपद के विधानसभा मछलीशहर के ग्रामसभा महापुर निवासी व इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता प्रमोद यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं जिले के सिकरारा क्षेत्र के ग्राम अलिशाहपुर निवासी ओमनाथ बिंद को प्रदेश सचिव बनाया गया है। मनोनयन के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करूंगा। प्रमोद यादव व ओमनाथ के मनोनयन की जानकारी होते हुए जनपद के सपाजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान समाजवादी लोहिया वाघ्हिनी के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य, महासचिव आनन्द गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, पंकज यादव, विवेक यादव, विक्रम सिंह, उमेश यादव, शिवांश दूबे, धर्मेन्द्र सोनकर, विनय चौहान, शिवम यादव, अली मेंहदी, रेहान हसन, जैनवीर, अखिलेश पटेल, रेहान हसन, धीरज दूबे, जेपी यादव, राहुल चौरसिया सहित तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534